बुखार से दो साल के बच्चे की मौत, बीस मरीज भर्ती
रायबरेली, मई 27 -- रायबरेली,संवाददाता। आसमान से बरस रही आग के बीच उल्टी, दस्त के साथ बुखार का कहर जिले में बढ़ने लगा है। बुखार की चपेट में आने से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए दो साल के मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही अलग-अलग वार्डों में डायरिया व बुखार के करीब बीस मरीज भर्ती किए गए। वहीं मंगलवार को अस्पताल की ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में डेढ़ हजार से अधिक मरीज इलाज करवाने के लिए पहुंचे। भीषण गर्मी के बीच लोग बीमार पड़ने लगे है। इसमें सबसे अधिक बच्चे व बुजुर्ग बीमारियों की चपेट में आ रहे है। यह भी पढ़ें- अस्पतालों में बड़ी डायरिया के मरीजों की संख्या बीते सोमवार को भदोखर थाना क्ष्ज्ञेत्र के राजापुर गांव के रहने वाले आयुष (2) पुत्र अखिलेश को तेज बुखार होने पर परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी आए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.