अमरोहा, जनवरी 31 -- गजरौला, संवाददाता। बुखार पीड़ित दंपति की मौत के तीसरे दिन शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पीड़ित परिवार के पास पहुंची व उनके बेटे से दोनों की मौत की बावत जानकारी की। इसके साथ ही मोहल्ले में घर-घर जाकर टीम ने लोगों से बुखार की बावत जानकारी की। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला अवंतिका नगर में बुधवार को 45 वर्षीय नीटू व उसकी पत्नी सपना उर्फ नन्हिया की बुखार से मौत हो गई थी। नीटू का उपचार मेरठ के अस्पताल में चल रहा था जबकि पत्नी नन्हिया बुखार से घर में ही पीड़ित थी। बुधवार सुबह नन्हिया की मौत के कुछ देर बाद ही नीटू की भी अस्पताल में मौत हो गई थी। दोनों के शव का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया था। परिवार में कोहराम मचा है। वहीं बुखार से दो मौत की घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद भी टूटी। शुक्रवार को चिकित्सकों की टीम नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.