बदायूं, मार्च 12 -- उसहैत, संवाददाता। क्षेत्र के गांव रसूलपुर नगला में कक्षा पांच के एक छात्र की बुखार आने के बाद मौत हो गई, जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि गांव के रहने वाले इशराक अली का 12 वर्षीय पुत्र अल्फाज मंगलवार रात अचानक तेज बुखार से पीड़ित हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए कस्बा उसहैत में एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसकी हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए बदायूं रेफर कर दिया गया। इसके बाद पिता उसे कार से बदायूं ले गए और एक अस्पताल में दिखाया, जहां डाक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अल्फाज प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था और पढ़ाई में भी रुचि रखता था। अचानक हुई उसकी मौत से परिवार और गांव में शोक का माहौल बन गया। परिजनों ने बताया कि अल्फाज को रात में ही तेज बुखार आया था, जिसके बाद त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.