बुखार व सर्दी-जुकाम के मरीजों की बढ़ी भीड़
गंगापार, अगस्त 6 -- क्षेत्र में लगातार बारिश और मौसम में आए बदलाव के बाद करछना क्षेत्र में मौसमी बीमारियों का असर तेजी से दिखाई देने लगा है। सरकारी व निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लगातार बारिश के बाद मौसम में आए बदलाव और बढ़ी नमी से क्षेत्र में मौसमी बीमारियां तेजी से फैलने लगी हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) करछना में बुखार, सर्दी-जुकाम, पेट दर्द, त्वचा रोग और वायरल संक्रमण से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। गुरुवार को सीएचसी में करीब 70 मरीजों का उपचार किया गया। निजी अस्पतालों में भी ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जबकि गांवों और बाजारों में झोलाछाप चिकित्सकों की सक्रियता भी बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- बारिश में तेजी से बढ़ रहा डेंगू का खतरा, समझें जरूरी लक्षण और बचाव सीएचसी के चिकित्सक डॉ. अमित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.