बाराबंकी, मार्च 14 -- सिरौलीगौसपुर। संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में शनिवार को मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। ओपीडी में पहुंचे 542 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी गई हैं। अधीक्षक डॉ. इकबाल, डॉ. गौरव कृष्ण, डॉ. तथीर फातिमा, डॉ. अविनाश कुमार उपाध्याय, डॉ. धीरेन्द्र पटेल ने मरीजों का उपचार किया। 120 मरीजों की ब्ल्ॉड जांच कराई गई। ओपीडी में आए मरीजों में सबसे ज्यादा संख्या बुखार, दमा व पेट दर्द के रोगियों की रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...