अलीगढ़, मार्च 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। डेंगू और मलेरिया जैसी मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जनजागरूकता अभियान तेज कर दिया है। जिला मलेरिया अधिकारी विनीता मिश्रा के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव और बस्तियों में पहुंचकर लोगों को इन बीमारियों से बचाव के उपाय बता रही हैं। साथ ही बुखार आने पर बिना चिकित्सकीय सलाह के दर्द निवारक दवाएं न लेने की अपील की जा रही है। जिला मलेरिया अधिकारी के अनुसार, लोगों को बताया जा रहा है कि डेंगू और मलेरिया मच्छरों के कारण फैलने वाली बीमारियां हैं, इसलिए आसपास पानी जमा न होने दें। कूलर, गमलों, टायरों और छतों पर रखे बर्तनों में जमा पानी को नियमित रूप से खाली करने की सलाह दी जा रही है। मच्छरदानी का प्रयोग करने, पूरे बाजू के कपड़े पहनने और साफ-सफाई बनाए रखने के लिए भी टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.