बागपत, सितम्बर 1 -- बागपत। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर मरीजों की सेहत पर दिखाई दे रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार, वायरल, सर्दी, जुखाम, शरीर में दर्द के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। प्रत्येक दिन 800 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। कुछ ऐसी ही स्थिति निजी अस्पतालों में भी नजर आ रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल खुला तो पंजीकरण काउंटरों पर महिलाओं, पुरुषों की लाइन लगना शुरू हो गईं। काफी देर तक नेट नहीं आने के कारण मरीजों की पर्ची नहीं बन सकी, जिसके चलते उन्हें परेशानी भी उठानी पड़ी। चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम में बड़ों के साथ बच्चे भी बीमार हो रहे हैं। जिला अस्पताल और सीएचसी की ओपीडी में प्रतिदिन सौ से अधिक बच्चे पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि बच्चों में बीमारियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। अस्पताल में लगातार म...