बुखार में डेंगू-मलेरिया जैसे लक्षण, रिपोर्ट आ रही निगेटिव
मेरठ, जून 20 -- मौसम में बढ़ती गर्मी के बीच जिले में बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। चिंता की बात यह है कि बड़ी संख्या में ऐसे मरीज सामने आ रहे हैं, जिनमें डेंगू, मलेरिया और टायफाइड जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। वहीं, कई मरीजों पर एंटीबायोटिक और दर्द निवारक दवाओं का भी अपेक्षित असर नहीं हो रहा है। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डॉक्टरों के अनुसार मरीजों में तेज बुखार, गले में दर्द, जुकाम, खांसी, बदन दर्द और तेज सिरदर्द के साथ प्लेटलेट्स में गिरावट जैसे लक्षण मिल रहे हैं। सामान्यतः ये लक्षण डेंगू और मलेरिया से जुड़े माने जाते हैं, लेकिन अधिकांश मामलों में जांच रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि मरीजों का उपचार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.