अमरोहा, जून 3 -- हसनपुर, संवाददाता। बुखार से पीड़ित किसान की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा है। एक सप्ताह के भीतर तहसील क्षेत्र में बुखार से यह दूसरी मौत है। स्वास्थ्य अधिकारी बुखार से मौत की जानकारी से इनकार कर रहे हैं।जानकारी के मुताबिक तहसील क्षेत्र के गंगेश्वरी विकास खंड की ग्राम पंचायत सिरसा कला निवासी पूर्व ग्राम प्रधान मनोज त्यागी के 32 वर्षीय भाई सुधीर त्यागी को पिछले पांच दिन से बुखार आ रहा था। रहरा कस्बे के निजी चिकित्सक के यहां उनका उपचार चल रहा था। सोमवार दोपहर बाद सुधीर त्यागी ने दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- लू लगने से युवक की मौत, परिजनों से शव पहचानने से किया इंकार वह खेती-किसानी कर परिवार की गुजर-बसर कर रहे थे। पत्नी की भी कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। परिवार में एक बेटा व एक बेटी है। सुधीर क...