कन्नौज, अक्टूबर 2 -- चपुन्ना, संवाददाता। गुजरात में रहकर ऑटो चलाने वाले 22 वर्षीय युवक की चार दिन तक बुखार रहने के बाद हालत बिगडऩे से मौत हो गई। गुरुवार सुबह गुजरात के नरौरा में युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शुक्रवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। भाउलपुर चौकी क्षेत्र के नगला सिंह, पूर्व बड़ा नगला निवासी ब्रह्मपाल सिंह का 22 वर्षीय पुत्र हिमांशु पाल पिछले करीब तीन वर्षों से गुजरात के नरौरा में रहकर ऑटो चलाता था। स्वजन के अनुसार, हिमांशु को चार दिन पहले अचानक बुखार आया था। स्थानीय स्तर पर उसका उपचार कराया गया, लेकिन लगातार हालत बिगड़ती चली गई। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन गुजरात के लिए रवाना हो गए। शुक्रवार को शव गांव पहुं...