महाराजगंज, अप्रैल 18 -- महराजगंज। स्वास्थ्य विभाग इंसेफेलाइटिस से लोगों को बचाने के लिए प्राथमिक स्तर पर बुखार को कंट्रोल करेगा। इसके लिए बुखार से पीड़ित व्यक्ति की स्लाइड बनाएगा। आशा घर-घर जाकर बुखार पीड़ितों को चिह्नित कर स्लाइड बनाकर सीएचसी को उपलब्ध कराएंगी। बुखार के प्रकार की पुष्टि होने पर पीड़ित को दवा उपलब्ध कराने में सहयोग करेंगी। सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने बताया कि बुखार को प्राथमिक स्तर पर कंट्रोल होने से इंसेफेलाइटिस होने की आशंका पूरी तरह समाप्त हो जाती है। यह भी पढ़ें- एईएस से प्रभावित बच्चों का प्राथमिकता से इलाज करें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.