मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एसकेएमसीएच से मॉडल अस्पताल तक टाइफायड के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इसमें चौंकाने वाली बात यह है कि लोगों को बुखार महसूस तो हो रहा, लेकिन थर्मामीटर में जांचने पर पारा आगे नहीं बढ़ रहा है। एसकेएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि इसे लो इंटेंसिटी बुखार कहते हैं। इसमें बुखार महसूस होता है, लेकिन थर्मामीटर में नहीं दिखता है। लो इंटेंसिटी बुखार में मरीज का पूरा शरीर दर्द करता है।एसकेएमसीएच के मेडिसिन विभाग की डॉ नेहा ने बताया कि बुखार के मरीजों की जांच कराने पर टाइफाइड निकल रहा है। ओपीडी में प्रतिदिन 50 से 60 मरीज आ रहे हैं, इनमें हर तीसरा मरीज टाइफाइड का शिकार है। बुखार और टाइफाइड के मरीजों की लाइन ओपीडी के बाहर लग रही है। इधर, सदर अस्पताल में मेडिसिन के डॉ चंद्रशेखर ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.