बरेली, अप्रैल 27 -- भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच रविवार को जनपद के 81 केंद्रों पर आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मौसम में आए बदलाव के कारण इस बार मेलों में बुखार और डायरिया के मरीजों की खासी भीड़ रही। मेले में 3900 से अधिक मरीजों का पंजीकरण किया गया, जिसमें बुखार-डायरिया के साथ ही त्वचा संबंधी बीमारी वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने कई स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। उनके निर्देशन में एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ ने भी स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। अर्बन नोडल अधिकारी डॉ. अजमेर सिंह ने मौलानानगर, जाटवपुरा, बानखाना, बाकरगंज और स्वालेनगर केंद्रों का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- चार अस्पतालों में 143 मरीजों का हुआ इलाज निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर अधिकारी और कर्मचारी तैनात मिले। जाटवपुरा के...