बुखार-खांसी ने बढ़ाई चिंता, सदर अस्पताल में रोज उमड़ रही भीड़
रामगढ़, अगस्त 13 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। बारिश और बदलते मौसम के साथ जिले में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को अकेले सदर अस्पताल में इलाज कराने के लिए कुल 435 मरीज पहुंचे। इनमें करीब 110 मरीज मौसमी बीमारियों से पीड़ित पाए गए, जिनका ओपीडी में इलाज किया गया। मरीजों में बुखार, सर्दी-खांसी, गले में संक्रमण, उल्टी-दस्त, कमजोरी और शरीर में दर्द जैसी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आ रही हैं। यहां के चिकित्सकों की माने तो बारिश और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण संक्रमण से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बारिश के दौरान जगह-जगह जलजमाव, दूषित पानी, उमस और मच्छरों की बढ़ती संख्या लोगों के स्वास्थ्य पर असर डालती है। इस मौसम मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.