बरेली, मई 6 -- जिला अस्पताल में मंगलवार को बुखार के साथ ही खांसी, गले में खरास के मरीजों की संख्या अधिक रही। एक दिन पहले बारिश के कारण मरीज कम आए थे। वहीं मंगलवार को सुबह से लेकर दोपहर तक ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में हेपेटाइटिस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 46 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इसमें 21 मरीजों में हेपेटाइटिस के लक्षण मिलने पर उनका सैंपल लिया गया और जांच के लिए लैब भेजा गया है। ओपीडी में मरीजों की संख्या मंगलवार को अधिक रही लेकिन राहत की बात यह है कि बीमार बच्चों की संख्या कम हो रही है। यह भी पढ़ें- बूंदाबांदी संग ठंडी हवा से 31 डिग्री तक लुढ़का तापमान जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में मंगलवार को 19 बच्चे भर्ती थे। इसमें 11 बच्चे बुखार, डायरिया, पेट दर्द और उलटी जैसी समस्या से पीड़ित हैं...