बुखार के 11 मरीजों की हुई जांच, सभी निगेटिव
अमरोहा, सितम्बर 11 -- जिला अस्पताल में लग रही बुखार, खांसी, नजला, जुकाम, गले में दर्द व खरास के मरीजों की ओपीडी में गुरुवार को कुल 40 मरीज देखे गए। इसमें एच1 एन1 के लक्षण वाले 11 मरीजों की रैपिड एंटीजन किट से जांच की गई। इसमें सभी मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की बढ़ती भीड़ के बाच गुरुवार को शहरी-ग्रामीण इलाके से इलाज कराने मरीजों का आंकड़ा 1500 को पार कर गया। इनमें गंभीर हालत के मरीजों को अस्पताल के वार्डों में भर्ती करना पड़ा। अस्पताल में वायरल संक्रमण के दौर में फ्लू के मिलते-जुलते लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ी हुई है। गुरुवार को भी बुखार, खांसी, जुकाम, नजला, सिर व शरीर में दर्द के 40 मरीज सामने आए। सभी की जांच के बाद दवा दी गई। डॉक्टरों ने एच1 एन1 संक्रमण के लक्षणों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.