बरेली, मार्च 16 -- मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच बुखार, सर्दी-खांसी के साथ ही पेट की बीमारियां बच्चों पर हमलावर हो गई है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 81 केंद्रों पर स्वास्थ्य मेला लगाया, जिसमें बुखार, पेट की बीमारियों के साथ ही त्वचा संबंधी परेशानी वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। मेले में लोगों को अगले सप्ताह से शुरू हो रहे सर्वाइकल कैंसर रोधी वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी दी गई। 81 केंद्रों पर लगे स्वास्थ्य मेले में 3600 से अधिक मरीजों का पंजीकरण हुआ, इसमें 450 से अधिक बच्चे भी शामिल हैं। अधिकांश बच्चे उल्टी, दस्त, पेट दर्द, बुखार-खांसी से पीड़ित रहे। दो बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। स्वास्थ्य मेले में टीबी स्क्रीनिंग अभियान के बारे में लोगो को जानकारी दी गई।अधिकारियों ने स्वास्थ्य मेले का किया निरीक्षणसीएमओ डॉ. विश्...