बरेली, मार्च 22 -- बुखार के साथ हमलावर हुआ डायरिया, सिर दर्द की भी बढ़ी परेशानी बरेली। वरिष्ठ संवाददाता मौसम में बीते एक सप्ताह से हो रहे उतार चढ़ाव के चलते बुखार, खांसी के साथ ही डायरिया हमलावर हो गया है। डायरिया पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में 81 केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में बुखार, खांसी और त्वचा संबंधी परेशानी वाली मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। स्वास्थ्य मेले में 11 मरीज मलेरिया के लक्षण वाले आए जिनकी किट से जांच की गई। राहत की बात यह रही कि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विश्राम सिंह ने बताया कि संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए अगले माह से अभियान शुरू हो रहा है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक माह तक चलेगा। 10 अप्रैल से दस्तक...