बरेली, मार्च 9 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। बदलते मौसम और दिन-प्रतिदिन चढ़ते पारे ने सेहत की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम में हो रहे इस उतार-चढ़ाव के बीच पेट और बुखार से जुड़ी बीमारियां हमलावर हो गई हैं। रविवार को जिले के 81 केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में इस बदलाव का असर देखने को मिला। आम दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या काफी अधिक रही। सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अंसारी समेत अन्य अधिकारियों ने अलग-अलग केंद्रों पर मेले का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मेले में पहुंचे अधिकांश मरीजों में बुखार और खांसी के साथ-साथ उल्टी, दस्त, बदहजमी और गैस बनने जैसी परेशानियां प्रमुख रहीं। चिकित्सकों के अनुसार, इस मौसम में तापमान बढ़ने से भोज्य पदार्थों में बैक्टीरिया जल्दी पनपने लगते हैं, जो दूषित खान-पान के जरिए पेट के संक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.