बुखार के साथ गले में खरांस के बढ़े मरीज
बरेली, जुलाई 6 -- मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते बुखार के साथ ही पेट और सांस संबंधी परेशानी वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 81 केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 3400 से अधिक मरीजों का पंजीकरण हुआ। इस दौरान 37 लोगों में मलेरिया के लक्षण मिलने पर किट से उनकी जांच की गई। स्वास्थ्य मेले में बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द, बदहजमी, उल्टी-दस्त और त्वचा रोग के मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। स्वास्थ्य मेले में बुखार, डायरिया, उलटी-दस्त, पेट दर्द के साथ ही त्वचा संबंधी बीमारी वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। मेले में बुखार के 340 से अधिक मरीजों का पंजीकरण हुआ। त्वचा संबंधी समस्याओं से ग्रस्त 610 मरीज भी इलाज कराने पहुंचे। जांच के दौरान चार गंभीर मरीजों की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.