बुखार के मरीज बढ़े, दो में डेंगू की पुष्टि हुई
रायबरेली, अगस्त 25 -- रायबरेली,संवाददाता। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच डेंगू के संक्रमण का खतरा बढ़ने लगा है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच के दौरान दो मरीजों की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं जिले में डेंगू के चार मरीज मिल चुके हैं। बुखार से ग्रसित मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों के घर पहुंचकर परिवार के करीब 13 लोगों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की। पैथोलॉजी में जांच के दौरान सरेनी के जानकी का पुरवा छिवलहा निवासी राजन (19) और भदोखर क्षेत्र के इकौना निवासी राहुल कुमार (22) की जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। यह भी पढ़ें- Hapur News: मलेरिया के दो संक्रमित मरीज मिले, बुखार के 13 मरीज किए भर्ती जबकि इससे पहले सलोन के पूरे मुलही सूची निवासी भूपेंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.