बुलंदशहर, सितम्बर 2 -- बदलते मौसम के साथ जिले में एक तरफ जहां बुखार और मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर स्वाइन फ्लू की आहट ने स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ा दी हैं। विभिन्न जनपदों में रह रहे जनपद के मूल निवासी लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर इसकी सूचना प्राप्त हुई है, जिसके अनुसार अब तक कुल 15 मामले रिपोर्ट किए जा चुके हैं। लगातार केस पोर्टल पर सामने आते ही विभाग अलर्ट हो गया है। स्वाइन फ्लू के संभावित खतरों से निपटने के लिए जिला अस्पताल व संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: स्वाइन फ्लू को लेकर जिले में अलर्ट, दो दिन से नहीं मिला नया मरीज मरीजों के बेहतर इलाज के लिए विशेष आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं, जहां पर्याप्त संख्या में...