बुखार के बाद चार वर्षीय बच्ची की मौत
सहारनपुर, मार्च 30 -- तीतरों। अपने ननिहाल आई चार साल की बच्ची की बुखार से मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। बताया गया है कि गांव तबर्रकपुर निवासी भोपाल सिंह की बेटी रीना अपने पिता के यहां रहने के लिए आई थी। साथ में उसकी चार वर्षीय बेटी गरिमा भी थी। गरिमा को कई दिन पहले बुखार आया था। बुखार आने के बाद उसे उपचार के लिए चिकित्सक को दिखाया गया, लेकिन इसी दौरान बच्ची की मौत हो गई। बच्चों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.