बरेली, फरवरी 15 -- तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते बुखार जुकाम के साथ ही मलेरिया हमला शुरू होने की आशंका बढ़ गई है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में 81 केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 21 बुखार पीड़ित मरीजों की किट से मलेरिया जांच हुई। त्वचा और सांस संबंधी परेशानी साथ ही मेले में पेट दर्द, उल्टी और सिर दर्द के मरीजों की संख्या अधिक रही। मेले में पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...