बुलंदशहर, नवम्बर 17 -- क्षेत्र के गांव अमरपुर में बुखार की चपेट में आने से युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर से परिजनों कोहराम मच गया। गांव अमरपुर निवासी किरनपाल(29) पुत्र चरन सिंह दूसरे राज्य में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। 10 दिन पूर्व उसको वहां बुखार हो गया था। वहां फायदा न होने पर छुट्टी लेकर अपने गांव आ गया। परिजनों ने गांव के ही एक अपंजीकृत चिकित्सक से उपचार शुरू कराया था। रविवार को हालत बिगड़ने पर उस चिकित्सक ने हाथ खड़े कर दिए और युवक को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। परिजन मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसकी सूचना से गांव में मातम छा गया और परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में ऊंचागांव सीएचसी प्रभारी डॉक्टर सौवीर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.