बुलंदशहर, मई 8 -- बुलंदशहर। मौसम के बदलते मिजाज के साथ ही जिले में बीमारियों ने जोर पकड़ लिया है। तपिश और उमस के कारण घर-घर में लोग बीमार पड़ रहे हैं। बुखार के साथ उल्टी और दस्त के मरीजों की संख्या में अचानक बड़ा इजाफा हुआ है, जिससे सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में भीड़ बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की लाइन लगी रही। पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्ष के बाहर लंबी कतारें नजर आईं। दोपहर दो बजे तक ओपीडी में 1200 से अधिक मरीज अपना जांच कराने पहुंचे, जिनमें अधिकांश वायरल बुखार और पेट के संक्रमण से ग्रसित थे। यह भी पढ़ें- शहर में डायरिया, वायरल के तीस फीसदी मरीज बढ़े भीषण गर्मी और धूप के कारण लोग डिहाइड्रेशन का भी शिकार हो रहे हैं। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज उपाध्याय ने बताया कि ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.