रामपुर, मार्च 12 -- होली के बाद से गर्मी बढ़ रही है तो वहीं त्योहार के मौके पर लोगों का खानपान बिगड़ गया। इस वजह से जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार, खांसी, गले में संक्रमण और पेट दर्द की समस्याओं से पीड़ित होकर मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। नेत्र रोग विभाग और मानसिक रोग विभाग की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या पहले से बढ़ी है। चिकित्सक इसका कारण गर्मी का प्रभाव और प्रदूषण की समस्या को मानते हैं। चिकित्सकों के द्वारा मरीजों को देखने के बाद परामर्श दिया जा रहा है। चिकित्सक मरीज को खानपान पर ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...