अमरोहा, अप्रैल 1 -- अमरोहा। तेजी से करवट बदलते मौसम में मौसमी और संक्रामक बीमारियों के बढ़ते ग्राफ के बीच अस्पतालों में बुखार, डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार सुबह जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की खासी भीड़ दिखाई दी। अस्पताल के बेड मरीजों से पहले ही भरे हुए हैं। बदलते मौसम के असर से सरकारी-निजी अस्पतालों में खांसी, जुकाम, नजला, बुखार, एलर्जी, दमा, आंखों और फेंफड़ों में संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में फीवर डेस्क पर बुधवार सुबह बुखार के दर्जनों मरीज इलाज कराने आए। वहीं खानपान में लापरवाही बरतने के चलते डायरिया के मरीजों की भी लंबी कतार लगी हुई है। बुखार, डायरिया के मरीजों की जांच के बाद गंभीर हालत के मरीजों को अस्पताल के वार्डों में भर्ती किया गया। उधर, शहर सीएचसी की ओपीडी में भी मौसमी और संक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.