बाराबंकी, मई 8 -- सिरौलीगौसपुर। मौसम में हो रहे उतार चढ़ाव के चलते इस समय लोग विभिन्न मौसमी बीमारियों की चपेट में आते जा रहे हैं। संयुक्त चिकित्सालय में विभिन्न रोगों से पीड़ित 782 मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान नये पुराने मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी गई है। अधिकतर मरीज बुखार, जुकाम, हडडी रोग, स्वांस तथा डायरिया इत्यादि से ग्रसित थे। अधीक्षक डाक्टर इकबाल ने चिकित्सकों से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...