बुक सामान में पान मसाला मिलने पर वसूला जुर्माना
सहरसा, जून 3 -- सहरसा, निज संवाददाता। आनंद विहार से सहरसा आई पुरबिया एक्सप्रेस से बुक होकर आए सामान में हेराफेरी करने का मामला उजागर हुआ है। लीज के रूप में बुक कराए गए पैकिंग मैटेरियल सामान के बदले सुगंधित पान मसाला और टोबेको मिलने के बाद जुर्माना वसूली की कार्रवाई की गई। जुर्माना के रूप में 1680 रुपए दिल्ली के पार्टी स्वामीनाथ तिवारी के प्रतिनिधि सहरसा शहर के कायस्थ टोला निवासी विजय कुमार शर्मा से वसूला गया। यह कार्रवाई बुधवार को सीएस अमोद कुमार, सीएस अजय कुमार, एसआई आरपीएफ सुजीत कुमार मिश्र की मौजूदगी में की गई। दरअसल, सहरसा स्टेशन के प्लेटफार्म 2 पर आठ पैकेज लीज का सामान आनंद विहार से मंगलवार को आई पुरबिया एक्सप्रेस के एसएलआरडी से उतारा गया था। यह भी पढ़ें- बिना लाइसेंस बन रहा पान मसाला जब्त, मुकदमा संदेह होने पर वाणिज्य विभाग और आरपीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.