बुक फेयर एवं समर कैंप का समापन
कौशाम्बी, मई 31 -- टेवां स्थित पुलिस लाइन में पुलिस परिवारों के बच्चों के लिए आयोजित बुक फेयर, समर कैंप एवं आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा शोभा वर्मा ने की। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत की उपस्थिति में बच्चों को रियायती दरों पर ज्ञानवर्धक पुस्तकें उपलब्ध कराई गईं। 16 मई से चल रहे समर कैंप में बच्चों को आत्मरक्षा, योग, प्राणायाम, कलश पेंटिंग, आर्ट एवं क्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया गया। समापन अवसर पर प्रतिभागी बच्चों को पुस्तकें प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। अध्यक्ष शोभा वर्मा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर अध्ययन एवं रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रभारी वेलफेयर शाखा रतन सिंह सहित अन्य अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.