रांची, मई 31 -- रांची। सत्या चैंबर, मेन रोड में रविवार को 'बुक्स एंड पीरियोडिकल्स' के नए ऑफिस कम डिस्प्ले सेंटर का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि रेव फादर अजीत खेस एसजे, रेव फादर फूलदेव सोरेंग एसजे और फादर एनिक्स जॉनसन एसजे ने इसका शुभारंभ किया। संस्था के चेयरमैन दीपक आहूजा ने कहा कि उनका उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना है। इस सेंटर में स्टोरी बुक्स, फिक्शन, इनसाइक्लोपीडिया और कई शैक्षणिक पुस्तकों का बेहतरीन संग्रह उपलब्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...