काशीपुर, अप्रैल 22 -- बाजपुर, संवाददाता। बुक्सा समाज की जमीन से जुड़े विवाद और परिवार पर लग रहे आरोपों के बीच पूर्व शिक्षा मंत्री एवं गदरपुर विधायक अरविंद पांडे बुधवार को बाजपुर तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने वर्ष 2023 में कमिश्नर द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन में पीड़ित पक्ष के नाम खतौनी दर्ज कराई और उसकी प्रति पीड़ित को सौंपी। दरअसल जनजाति समाज की महिला ने विधायक और उनके बेटे पर लैंड फ्रॉड का आरोप लगाया था। दोपहर करीब 12 बजे विधायक तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान के कार्यालय पहुंचे और कमिश्नर कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए तत्काल नाम दर्ज करने के निर्देश दिए। इस दौरान वह करीब डेढ़ घंटे तक तहसील कार्यालय में मौजूद रहे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरके राकेश शाह द्वारा खतौनी जारी की गई, जिसके बाद विधायक वहां से रवाना हुए। मीडिया से बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.