रुद्रपुर, मई 3 -- गूलरभोज, संवाददाता। रविवार को राजा जगत देव स्मारक परिसर में बुक्सा जनजाति की प्रस्तावित बैठक को पुलिस प्रशासन द्वारा रोक दिए जाने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। इससे नाराज समाज के लोगों ने प्रशासन के रवैये पर कड़ा विरोध जताया। बाद में बैठक परिसर के बाहर डल बाबा प्रांगण में आयोजित की गई। इसमें बुक्सा समाज के लोगों ने तराई में उनकी भूमि को अन्य जाति के लोगों के नाम करने की एसआईटी जांच की मांग की। रविवार को बुक्सा जनजाति के आराध्य राजा जगत देव स्मारक परिसर में बैठक होनी थी, लेकिन पुलिस प्रशासन ने परिसर में बैठक आयोजित नहीं होने दी। बाद में परिसर के बाहर आयोजित बैठक में भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राकेश सिंह ने कहा कि विधायक अरविंद पांडे के पुत्र अतुल पांडे के जनजाति की भूमि प्रकरण में सरकार ने जांच के लिए एसआईटी गठित ...