झांसी, जुलाई 9 -- झांसी। बुंदेलखंड क्रांति दल राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल उप श्रम आयुक्त आफिस पहुंचा। यहां सभी ने ज्ञापन सौंपा। जिसमें श्रम न्यायालय झांसी द्वारा वाद संख्या 44/2018 में 1.11.2019 को पारित निर्णय का पालन कराने की मांग की। बुक्रांद अध्यक्ष ने कहा कि श्रम न्यायालय से विजयी होने के बावजूद लक्ष्मीनारायण को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी द्वारा आज तक कार्यभार ग्रहण नहीं कराया गया है, जबकि मेडिकल कॉलेज को किसी भी न्यायालय से कोई स्थगन आदेश प्राप्त नहीं है। ज्ञापन में मेडिकल कॉलेज के विरुद्ध वेतन वसूली हेतु आर.सी. जारी करने तथा श्रम न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने पर प्राचार्य के विरुद्ध परिवाद दर्ज कराने की मांग की गई।अध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पाल सिंह ने कहा कि यदि शीघ्...