बुके नहीं, बुक अभियान को दें बढ़ावा, स्मृति चिन्ह की जगह पुस्तकें करें भेंट
कन्नौज, जुलाई 18 -- कन्नौज। प्राथमिक स्तर से लेकर माध्यमिक स्तर के छात्रों को स्क्रीन से पन्नों की ओर ले जाने के लिए उनके अंदर अभिरुचि को बढ़ावा देने का प्रयास करें। विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बुके नहीं, बुक अभियान को बढ़ावा दें और स्मृति चिन्ह की जगह उनको पुस्तकें भेंट करें। यह निर्देश अपर मुख्य सचिव माध्यमिक/बेसिक शिक्षा विभाग ने डीआईओएस, बीएसए को जारी किए हैं।
पठन अभियान का महत्व भेजे गए पत्र में निर्देश दिया है कि शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हो गया है। छात्रों की स्क्रीन टाइम को कम करने और उनको स्क्रीन से पन्नों की ओर लाने के लिए पठन अभियान के तहत समाचार पत्र पढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए थे। प्रार्थना सभा के समय समाचार वाचन और प्रमुख लेखों पर चर्चा की गतिविधि को नियमित रखा जाए। ताकि उनके ज्ञान के दायरे का व्यापक वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.