देवरिया, मार्च 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। गैस बुकिंग 46 हजार हुई, जबकि गैस सिलेंडरों की आपूर्ति महज 96 सौ हुई। बुकिंग और आपूर्ति में अंतर से 46 हजार तक बैकलॉग पहुंच गया है। वहीं कामर्शियल की जगह घरेलू सिलेंडर के उपयोग से भी समस्या बढ़ने लगी है। कुछ मिठाई कारखाने, होटल, रेस्टोरेंट, ठेलों वाले चोरी, छिपे घरेलू सिलेंडर का प्रयोग कर रहे हैं। आपूर्ति विभाग के छापे में आधा दर्जन जगहों से दर्जनों सिलेंडर बरामद हो चुके हैं। वहीं किल्लत के बीच घरेलू से छोटे सिलेंडरों में 200 रुपया किलो रिफिलिंग की जा रही है। गैस की किल्लत कम होने की जगह बढ़ती जा रही है। बुकिंग खुलने के बाद मांग के अनुसार आपूर्ति नहीं होने से बैकलाग की संख्या बढ़ रही है। पिछले तीन दिनों से लगातार बैकलाग बढ़ रहा है। 20 मार्च को इंडियन आयल के 2218 सिलेंडरों की आपूर्ति की गयी, जबकि...