बुकिंग व्यवस्था बदलने पर बिफरे ट्रेन मैनेजर, किया प्रदर्शन
प्रयागराज, सितम्बर 2 -- उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल में ट्रेन मैनेजरों की बुकिंग व्यवस्था वरिष्ठ क्रू कंट्रोलर के अधीन किए जाने के आदेश का विरोध शुरू हो गया है। ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल के पदाधिकारियों और ट्रेन मैनेजरों ने बुधवार को डीआरएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग की। संगठन का कहना है कि एक सितंबर 2026 के तहत ट्रेन मैनेजरों का रोस्टर और बुकिंग व्यवस्था लोको साइड के वरिष्ठ क्रू कंट्रोलर को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया गया है। इससे ट्रेन मैनेजर कैडर में नाराजगी और असमंजस की स्थिति है। गार्ड काउंसिल ने सवाल उठाया कि जो व्यवस्था अब तक सुचारू रूप से चल रही थी और जिसने ऐतिहासिक महाकुम्भ के दौरान भी ट्रेन संचालन के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उसमें अचानक बदलाव की जरूरत क्यों पड़ गई। संगठन न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.