रांची, फरवरी 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। होली के त्योहार को लेकर विमानों में यात्रियों की गतिविधियां तेजी से बढ़ने लगी है। 27 फरवरी के बाद विभिन्न महानगरों से रांची आनेवाले विमानों का किराया बढ़ने लगा है। खासकर 28 फरवरी से महानगरों से रांची आनेवाले सभी सीधी उड़ान वाली विमान सेवाओं की बुकिंग में तेजी आई है। अभी से बेंगलुरु, मुंबई से रांची का किराया 14 हजार के करीब आ चुका है। समय नजदीक आने के साथ किराया हर दिन बढ़ रहा है। सामान्य दिनों में विभिन्न महानगरों से रांची का किराया पांच से सात हजार रुपए के बीच है। रांची से दिल्ली का सामान्य किराया 5,178 रुपए है। वहीं, बेंगलुरु से रांची का सामान्य किराया 7,115 रुपए के करीब है। मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद आदि शहरों का किराया भी इसी के आसपास है। 27 फरवरी के बाद मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता आदि शहरों स...