बलिया, अप्रैल 20 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग में युद्धविराम भले ही हो गया हो लेकिन रसोई गैस की किल्लत फिलहाल दूर होती नहीं दिख रही है। निर्धारित समय पर बुकिंग कराने और डीएसी आने के बाद भी सिलेंडर के लिए लोगों को लम्बा इंतजार करना पड़ रहा है। अब लगन भी शुरू हो गया है। ऐसे में शादी-विवाह वाले घरों की परेशानी अधिक बढ़ गई है। शादी-विवाह के आयोजनों के साथ ही घरों में भी नाते-रिश्तेदारों के पहुंचने से गैस की खपत बढ़ गई है लेकिन सिलेंडर मिल नहीं पा रहा है। जैसे-तैसे मित्रों, पड़ोसियों या जानने वालों से उधार लेकर काम चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- जंग की तपिश::: हाथ में शादी का कार्ड, अब तो सिलेंडर दे दो साहब हालत यह है कि जिनकी बुकिंग मार्च के आखिरी सप्ताह में हुई है, उन्हें भी अबतक सिलेंडर की आपूर्ति नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.