नई दिल्ली, मई 26 -- एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की सप्लाई को लेकर सरकार की तरफ से बड़ा अपडेट आया है। केंद्र सरकार ने बताया है कि अब वह ज्यादा घरेलू एलपीजी सिलेंडर्स की डिलीवरी कर रही है। सरकार ने कहा है कि वह मौजूदा डिमांड पूरी करने के साथ ही बैकलॉग को भी क्लीयर कर रही है, इससे संकेत मिलता है कि घबराहट में की जाने वाली खरीदारी (पैनिक बाइंग) कम हुई है और मार्च से कुकिंग गैस की उपलब्धता भी सुधरी है। यह बात टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में कही गई है। LPG सिलेंडर्स का डिलीवरी टाइम भी सुधरापेट्रोलियम मिनिस्ट्री की ज्वाइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने बताया है कि एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग की तारीख से इसके डिलीवरी टाइम में भी सुधार आया है। शर्मा ने बताया, 'पिछले कुछ दिनों में हमारी एलपीजी सिलेंडर सप्लाई, बुकिंग से ज्यादा रही है। बुकिंग और डिलीवर...