बुकिंग के सापेक्ष 10379 घरेलू सिलेंडरों का हुआ वितरण
अयोध्या, अप्रैल 5 -- अयोध्या। पूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को 10978 उपभोक्ताओं ने गैस बुक कराई। इनमें एचपीसीएल के 2763, बीपीसीएल के 2316, आईओसीएल के 5621 उपभोक्ता शामिल हैं। जबकि बुकिंग के सापेक्ष 10379 घरेलू सिलेंडरों का वितरण किया गया। उपभोक्ताओं का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडर वितरण में यदि गैस संचालकों द्वारा गड़बड़ी न की जाये तो लोगों को लाइन में न लगना पड़े। लोगों का कहना है कि कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही का नतीजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। कभी केवाईसी के नाम पर उपभोक्ताओं को दौड़ाया जाता है तो कभी डिलेवरी के नाम पर दौड़ाया जाता है। जबकि निर्धारित मूल्य से डेढ़ से दोगुना ज्यादा पैसा देकर कुछ दुकानदार आसानी से घरेलू गैस सिलेंडर खरीद कर अपनी दुकानों पर धड़ल्ले से उपयोग कर रहे हैं। -----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.