मिर्जापुर, मार्च 14 -- मिर्जापुर। रसोईं गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के र्कायकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में नेताओं व पदाधिकारियों ने हाथों में गैस सिलेंडर लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह को ज्ञापन सौंप कर कार्यकर्ताओं ने किल्लत दूर करने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत है, जिसकी वजह से जिले की जनता बहुत परेशान है। सही समय पर बुकिंग के बाद भी गैस नहीं मिल पा रही है। इससे रसोईं पर गहरा असर देखा जा रहा है। रमजान महीना, शादी व भंडारे का भी समय चल रहा है। बहुत लोगों ने शादियों की तारीख तय कर ली है। उनके सामने गैस का बहुत बड़ा संकट खड़ा हो गया है। इस अवसर पर आदर्श यादव, मुन्नी यादव, सुरेन्दर पटेल, सतीश मिश्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.