नई दिल्ली, मार्च 18 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। नवरात्र को लेकर दिल्ली के प्रमुख व बड़े मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था के साथ ही दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग भी लगाई है। छतरपुर मंदिर में विशेष पूजा में भाग लेने के लिए श्रद्धालुओं को पहले बुकिंग करानी होगी। मंदिर प्रबंधन के मुताबिक, श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए मंदिर परिसर के अंदर पहुंचने में कोई भी कठिनाई नहीं होगी। सभी बड़े मंदिरों के बाहर अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात कर दिए गए हैं। सरकार ने मुफ्त बिजली दीदिल्ली सरकार की ओर से मंदिर समितियों को सिंगल विंडो क्लीयरेंस और 1200 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सुविधा दी जा रही है। मंदिर परिसर में पीने के पानी, मोबाइल शौचालय और स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था...