मोतिहारी, मार्च 24 -- मोतिहारी, हिसं। गैस बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को समय पर घरेलू गैस की डिलीवरी नहीं हो रही है। गैस बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को एक सप्ताह से अधिक समय तक गैस डिलीवरी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। जबकि कई उपभोक्ता ऐसे हैं जो बुकिंग के साथ गोदाम से गैस का उठाव कर ले रहे हैं। इससे होम डिलीवरी के इंतजार में बैठे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है। एक उपभोक्ता शोभा कुमारी ने बताया कि 18 मार्च को एचपी कंपनी के गैस बुकिंग के बावजूद अभी तक गैस की होम डिलीवरी नहीं की गई है। यह तो एक बानगी है। उपभोक्ताओं के द्वारा गैस बुकिंग के बाद होम डिलीवरी सुविधा लागू करने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि जिले में 115 गैस एजेंसियों के माध्यम से गैस का वितरण किया जा रहा है। इसमें इंडेन, भारत गैस व एचपी कंपनी शामिल है। सदर एमओ कृष्णकांत ने बताया...