बुकिंग के पांच साल बाद भी नहीं मिली फॉर्च्यूनर, ब्याज सहित वापस दें रकम
प्रयागराज, अक्टूबर 6 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। पांच साल पहले टोयोटा फॉर्च्यूनर की बुकिंग कराने के बावजूद वाहन की डिलीवरी नहीं मिलने के मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गोयनका मोटर्स के खिलाफ फैसला सुनाया है। आयोग के अध्यक्ष मोहम्मद इब्राहिम और सदस्य सरला ने परिवाद को आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए बुकिंग की एक लाख रुपये की धनराशि पर आठ प्रतिशत वार्षिक ब्याज देने के साथ 50 हजार रुपये मानसिक एवं आर्थिक क्षतिपूर्ति और 10 हजार रुपये वाद व्यय के रूप में देने का आदेश दिया है। आयोग ने कहा कि बुकिंग राशि लेने के बाद वाहन की डिलीवरी नहीं करना और बाद में निर्धारित राशि से अधिक रकम की मांग करना सेवा में कमी के अंतर्गत आता है。
मामले का विवरण मामला नैनी निवासी आकाश मिश्रा से जुड़ा है। उन्होंने गोयनका मोटर्स, इलाहाबाद-वाराणसी मार्ग, झ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.