जहानाबाद, मार्च 18 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला आपूर्ति पदाधिकारी गोविन्द कुमार मिश्रा द्वारा जानकारी दी गई कि अरवल जिला अंतर्गत एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा जिले में आपूर्ति की स्थिति पूर्णत: सामान्य है। बुधवार को जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों का स्टॉक 5181 से अधिक है। शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए 25 दिनों के उपरांत तथा ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए 45 दिनों के उपरांत बुकिंग की समय सीमा निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि बुकिंग के पश्चात 02 से 03 दिनों के भीतर एलपीजी गैस की होम डिलीवरी की जा रही है। वही कहा गया कि आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। तेल, एलपीजी गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या ...