बुकिंग कराने के बाद मिलेगा रबी का बीज
आजमगढ़, सितम्बर 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। रबी की फसल के लिए बीज वितरण की इस साल से नई व्यवस्था लागू की गई है। किसानों को बीज की बुकिंग करानी होगी। इसके बाद बीज मिलेगा। रबी के सीजन के लिए किसानों को अनुदान और मुफ्त में प्रमाणित बीज दिया जाता है। गेहूं, चना, मटर सरसों, मसूर, तोरिया आदि के बीज दिए जाते हैं। पहले बीज राजकीय गोदामों पर पहुंचता था। किसान अपने पंजीकरण नंबर और आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल के साथ राजकीय बीज गोदाम पर पहुंच कर सीधे बीज की खरीद कर लेते थे। पीओएस मशीन के माध्यम से बीज की विक्री की जाती थी। समय-समय पर पर्याप्त मात्रा में संबंधित बीज पहुंचता रहा था। इस साल ऐसा नहीं होगा, जो किसान पहले से बीज की बुकिंग नहीं कराएगे, वे किसान रबी के सीजन में बीज से वंचित हो जाएंगे। बीज के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर बुकिंग शुरु हो गई है। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.