गोरखपुर, अप्रैल 19 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के गौनर में शुक्रवार की शाम को एक कैमरामैन की टीम को इंस्ट्राग्राम से ऑनलाइन बुक कराकर कैमरे की लूट की घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। कैमरे की कीमत लगभग 6 लाख रुपये बताई जा रही है। तारामंडल निवासी विवेक वर्मा फोटोग्राफी और वीडियो शूट का कार्य करता है। 12 अप्रैल को फोन करके एक युवक ने 17 अप्रैल को सगाई कार्यक्रम शूट करने के लिए संपर्क किया, जो 15 हज़ार में तय हुआ था। 13 अप्रैल को एक युवती ने नौका विहार पर फोटोग्राफी करने वाले युवक से संपर्क किया और तीन हजार रुपये नगद दे दिया। यह भी पढ़ें- बुकिंग करके बुलाया फिर लूट लिया छह लाख का कैमरा, 11 हिरासत में इसके बाद शुक्रवार को संपर्क किया तो उसे चौरीचौरा क्षेत्र के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.