आदित्यपुर, मार्च 23 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल में रसोई गैस की किल्लत लगातार जारी है। जिस कारण आम उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुकिंग और वितरण के बीच असमानता के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। कई उपभोक्ता का ओटीपी मिसमैच होने के कारण खाली हाथ लौटना पड़ा। वहीं, कमर्शियल गैस की किल्लत के कारण होटल और ढाबे बंद हो रहे हैं। वहीं कुछ बंद होने के कगार पर पहुंच गए है। चांडिल के टाटा-रांची हाइवे स्थित प्रतिष्ठित ढाबा संचालक का कहना है कि कमर्शियल गैस की कमी के कारण होटल बंद हो रहे हैं। इसके विकल्प में वे लोग कोयला और लकड़ी से खाना बनाने के लिए भट्ठी तो बना दिए हैं। लेकिन इस भट्ठी में कारीगर काम करना नहीं चाहते हैं। कोयला से खाना बनाना ग्राहकों के जेब पर भारी पड़ रहा है। जिस कारण ग्राहक भी उनसे दूर हो रहे हैं। ग...